लोकेशन सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र में फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मेरठ के सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर