सहारनपुर अंबेहटा
नगर के मोहल्ला गाडान में गांव ढायकी जाने वाली चंदा वाली गोहर पर ट्रैक्टर पलटने से चालक किसान उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकालकर बचाया। घायल किसान गांव ढायकी का निवासी बताया जा रहा है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी