बाइक से गिरा युवक ,घायल , सीएचसी में भर्ती
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़दरवा में एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया ,जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 4 बजे कृष्ण कुमार लगभग 34 वर्ष पुत्र विजय कुमार निवासी गड़दरवा ,अपने बाइक पर सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे कि बाइक से कुछ दूर निकले ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया ।गिरने से उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई ,जिससे वह अचेत हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से कृष्ण कुमार को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह