साइबर ठगी का मामला,खाते से उठाए 90 हजार
दुद्धी सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जमुना प्रसाद पुत्र स्वः बच्चा राम ग्राम पोलवा पोस्ट महुली सोनभद्र निवासी नामक व्यक्ति के एक्सिस बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने UPI के माध्यम से 99,000 रुपये निकाल लिए।
आरोपी ने जमुना प्रसाद को फोन कर खुद को उनके पहचान का व्यक्ति बताया और एक लिंक भेजकर UPI पासवर्ड मांग लिया। इसके बाद आरोपी ने तीन बार में क्रमशः 30,000, 40,000 और 29,000 रुपये निकाल लिए।
जमुना प्रसाद ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी शिकायत संख्या 33107250073202 है। इसके अलावा उन्होंने एक्सिस बैंक के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी शिकायत संख्या SAK00003278512 है।
जमुना प्रसाद ने पुलिस से अपने खाते से निकाले गए पैसे वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह