- उन्होंने दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह जी की माता के निधन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिवार के लोगों से बात की।
- इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 3:15 बजे प्रदेश संगठन मंत्री के गांव हुर्र नगला उनके आवास पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने उनकी माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिवार के लोगों को से बातचीत की और इस दुख की घड़ी में हौसला बनाए रखने के को कहा।
मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट धर्मपाल सिंह और उनके परिवार के साथ रहे उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ,मंत्री मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मेरठ सांसद अरुण गोविल, मुरादाबाद महापौर, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी सहित कई नेता और कार्यकर्त मौजूद रहे। वही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।