लखनऊ यूपी में माफिया में अपराधियों पर एक्शन में योगी सरकार, अब तक 1848 करोड़ से अधिक कि जब्त की संपत्ति।।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में माफिया व अपराधियों की काली कमाई ज़ब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है मार्च 2017 से जुलाई 2021 के बीच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत माफियाओ और अपराधियों की रिकॉर्ड ₹1848 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की, और माफियाओं के कब्जो पर प्रशासन का बुलडोजर बेधड़क चला,उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मई 2017 से अब तक गैंगस्टर के तहत 13801 मुकदमे दर्ज कर 43294 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, आरोपियों पर रासुका के तहत मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है, इसके अलावा और 25 हजार रुपय तक के 14402 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, 50 हजार रुपए से अधिक के 107 अपराधी पकड़े गए हैं, और गैंगस्टर एक्ट के 1447 प्रकरणों में पुलिस ने माफियाओं व अपराधियों से 1848 करोड़ रुपए से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ