झारो में बाइक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में सब स्टेशन के समीप सोमवार की शाम लगभग 7 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार कृष्णा कुमार (26) पुत्र रामदेव निवासी झारोखुर्द और अमरनाथ (27) पुत्र जयपंत निवासी झारोकला घायल हो गए।
हादसा तब हुआ जब कृष्णा कुमार अपनी बाइक से दुद्धी से ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था, जबकि अमरनाथ अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से अपने साथी के साथ दुद्धी से अपने घर झारोकला जा रहा था। आगे चल रहे कृष्णा कुमार की बाइक में अमरनाथ की बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक चालक घायल हो गए।
दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कृष्णा कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमरनाथ को सिर में चोटें आई हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह