चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता से रचाई शादी
दुद्धी सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता से शादी कर ली है। दोनों पूर्व में विवाहित थे और अब अपने पहले संबंधों से अलग हो चुके हैं।
दोनों के प्रेम विवाह ने गांव में बवाल खड़ा कर दिया है। गांव की पंचायत ने इस विवाह को परिवार और समाज के विरुद्ध मानते हुए दोनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। पंचायत का कहना है कि यह कदम न केवल समाज में गलत उदाहरण पेश करता है, बल्कि पारिवारिक मूल्यों और बच्चों की मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।पंचायत ने बैठक कर फैसला किया कि दोनों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि युवक की यह तीसरी शादी है और इससे पहले की शादियों से भी उसके चार बच्चे हैं। महिला के भी चार बच्चे हैं, जो अब अपने पिता के साथ रह रहे हैं।
यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह