मुख्य सचिव और डीजीपी उत्तर प्रदेश ने की मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े सहारनपुर के अधिकारी
सहारनपुर । श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार, मेरठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली सहित अंतर्राज्यीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रदेश के चार प्रमुख मंडल—मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद—की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई।
सहारनपुर से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बैठक में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया और जनपद की तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और कांवड़ मार्ग की निगरानी जैसे सभी इंतज़ाम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी एक बड़ी चुनौती है, जिसे हर स्तर पर गंभीरता से लिया जाए।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़