प्रेमी ने कार में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर साथियों सहित पीटा
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक गांव से कार में डालकर ले गए लड़की के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 14 घंटे के बाद उसे मंगलवार सुबह को उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। लोक लाज और आरोपियों की धमकी के डर से परिजन पहले तो कार्यवाही करने से डर रहे थे। लेकिन बाद में कार्यवाही का निर्णय लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे पीड़िता परिजनों के साथ थाना तहरीर देने पहुंची।
जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव के अल्पसंख्यक समाज की लड़की गांव के ही लड़के से प्रेम करती थी। सोमवार शाम को उस लड़के के द्वारा फोन करके गांव के बाहर बुलाने पर वह उसके पास पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पहले से खड़ी कार में उसका प्रेमी बैठाने लगा। लड़की ने विरोध किया तब कार में मौजूद तीन अन्य लोगों और प्रेमी ने उसे जबरजस्ती कार में खींच लिया। कार में प्रेमी और उसका बहनोई समेत चार लोगों ने उसके साथ जबरस्ती अश्लील हरकते की। झुमका चौराहे होते हुए गांव वैरमनगर की तरफ गए। उसके प्रेमी ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। बहनोई समेत अन्य तीनों लोग भी दुष्कर्म करने का प्रयास करते रहे। लेकिन रेप करते समय छुटकर भागते समय उसके पैर में चोट लगने से खून निकलने के कारण तीनों घबरा गए। पीड़िता के पैर में चोट लगने के बाद कार में बंधक बनकर मारपीट की । रात भर कार में बंधक बनाने के बाद मंगलवार सुबह 5 बजे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। लोकलाज के डर से पहले तो परिजन कार्यवाही से बचने लगे। लेकिन पीड़िता की जिद के चलते रात साढ़े नौ बजे पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़िता से बात करके सत्यता जानने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली