फतेहाबाद : निबोहरा के गांव मोहम्मदपुर निवासी एक युवक के साथ गांव के ही कुछ आधा दर्जन दबंगों ने उस समय मारपीट कर दी जब वह अपने बच्चों का एडमिशन करा कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में लाठी ,डंडे, सरिया संबल आदि से जमकर मारपीट की गई। जिसके चलते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गांव मोहम्मदपुर निवासी बीधाराम पुत्र पूरन सिंह मंगलवार अपरान्ह करीब 3:00 बजे शमशाबाद की ओर से बाइक पर आ रहा था। बताया गया कि अपने बच्चों का एडमिशन स्कूल में करकर लौटा है। ग्राम मोहम्मदपुर और कूमपुरा के बीच खेत में छुपे आधा दर्जन दबंगों ने उसकी बाइक में संबल मारकर उसे गिरा दिया तथा उसे लाठी, डंडे ,सरिया आदि से पीट दिया। जिसके चलते उसे संभालने का मौका नहीं मिल सका। गंभीर घायल युवक के परिजनों के मुताबिक आरोपियों के पास तमंचा भी था तथा आरोपी उसके पास से 50 हजार की नगदी चेन तथा अंगूठी भी छीन ले गए। तथा आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में कर भाग गए। घटना की जानकारी पर बीधाराम के परिजन मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।