विधायक जयवर्धनसिंह के जन्मदिन पर पार्षद रामवीर जाटव ने परिजनों के साथ लगाए पौधे
गुना। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हड्डीमिल वार्ड 21 के पार्षद रामवीर जाटव ने अपने परिवार के साथ चंदन और कदम के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने अपने नेता विधायक श्रीसिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही पार्षद जाटव ने हर वर्ष अपने नेता के जन्मदिवस पर पेड़ लगाने का संकल्प लिया और लोगों से भी अपने-अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने की अपील करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पार्षद जाटव ने कहा कि माता-बहने चंदन के पेड़ से खुशबूदार फूल पूजा में शामिल करती हैं और कदम के पेड़ की पूजा करती है। इससे एक ओर जहां पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा तो वहीं दूसरी ओर उनकी छांव में दुस्ताने से आमजन को राहत मिलेगी।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट