दो सौ कांवरियों का जत्था महाकाल उज्जैन रवाना
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी व सी बी गंज से पिछले 17 वर्षों से लगातार सावन के महीने में सैकड़ों कांवड़िए महंत स्व. सत्यप्रकाश अग्रवाल और हरीश गुप्ता के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के नर्मदा घाट से जल भरकर उज्जैन महाकाल में जलाभिषेक करते हैं।
इस वर्ष बेड़ा संघ के महंत सत्यप्रकाश अग्रवाल के निधन के बाद उनकी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आज दो सौ पचास कांवरियों का जत्था बरेली जंक्शन से ट्रेन से रवाना हुआ।
जिसे बरेली जंक्शन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोभी एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने फूल मालाओं से कावरियों का स्वागत कर मंगल यात्रा कामना करते हुए रवाना किया। कांवड़िए आज 9 जुलाई को ट्रेन से रवाना होकर 11 जुलाई नर्मदा से जल भरकर 130 किमी पैदल यात्रा कर 16 जुलाई को महाकाल उज्जैन मंदिर जलाभिषेक कर 18 जुलाई को वापस बरेली लोटेंगे। इस दौरान कांवरियों के जत्थे में महंत मुकेश भारद्वाज, शुभम अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, दीनानाथ, सर्वेश गुमा, मेवाराम सागर, प्रशांत अग्रवाल, अमन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, मनोज भदौरिया, सार्थक अग्रवाल, समेत 200 कांवड़िए उज्जैन रवाना हुए। कांवड़ियों का नगर से रवाना होने पर शशांक अग्रवाल, जगत सिंह, सनी सिंह, जय गंगवार, सुबोध पोरवाल, हिमांशु मिश्रा, अंशुल सक्सेना, गोविंद गुप्ता, आदि ने फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली