गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए सैंड ड्यून्सअकादमी ,कपूरावाला के प्रांगण में आज आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।
समस्त गुरुजन वृन्द की वंदना करते हुए तिलक लगाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । वैदेश्वरी द्वारा की गई गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एकलव्य की गुरु दक्षिणा ने गुरु शिष्य भक्ति से अवगत कराया श्लोक ,कविता ,भाषण इत्यादि के माध्यम से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार प्रस्तुत किये।निदेशक अभिमन्यु शर्मा एवं विद्यालय प्राचार्या सीमा शर्माने विद्यार्थियों को आशीर्वचन कहकर उनका हौसला बढ़ाया कार्य यह रहा कि द्वारा नन्हें लेखकों को लिखने का मंच प्रदान किया गया था । नन्हे लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन *गुरु पूर्णिमा* के दिन निदेशक महोदय एवं मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ऑरेंज हाउस प्राइवेट लिमिटेड सीनियर एरिया मैनेजर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर पारितोषिक वितरण किया गया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट