गुना कलेक्टर कन्याल के निर्देशानुसार जिले में बसों के विरूद्ध जांच कार्यवाही जारी
दो बस, दो स्कूल बस सहित अन्य बसों पर लगाया 16 हजार रूपये का जुर्माना
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में यात्री बसों की जांच कार्यवाही सतत जारी है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य ने बताया कि आज मक्सूदनगढ़ एवं जामनेर में कार्यवाही करते हुए लगभग 20 बसें चैक की गई। जिनमें 01 बस में टैक्स बकाया एवं एक अन्य बस में वैध परमिट नही पाये जाने पर उक्त दोनों बसों को जप्त करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एक स्कूल बस बिना कागजात एवं एक स्कूल वाहन में बैठक क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाये जाने पर उक्त बस को जप्त कर जंजाली चौकी के सुर्पुद किया गया। आज की कार्यवाही के दौरान विभिन्न बसों में क्षमता से अधिक यात्री पाये जाने पर 16 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई।
आज उक्त कार्यवाही में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, जामनेर निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, चैक पाइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, ध्रुव मीना, सुशील भार्गव, विवेक दुबे, प्रशांत गुप्ता, हेमंत रघुवंशी, रामेश्वर शर्मा एवं प्रमोद साहू उपस्थित रहे।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट