माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में
कार्य (महिला नसबन्दी) करने वाले डा० ए०पी० सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल, डा० गिरधारी लाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा डा० सुभाष चन्द्र, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लाक-घोरावल, रावर्ट्सगंज (ककराही) एवं चोपन के अधीक्षक को सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य (पुरूष नसबन्दी-एन०एस०वी०) में डा० डी०पी० सक्सेना-दी आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर को सम्मानित किया गया।
अन्त में डा० जी०एस० यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी परिवार कल्याण कार्यक्रम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी अधीक्षक प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामु० प्रा० स्वा० केन्द्र एन०जी०ओ० प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।