यातायात पुलिस कंपू द्वारा वाहन में लगे अवैध हूटर को जप्त कर बनाया 3000 रुपए का चालान एवं मदाखलत टीम के साथ गुडा गुड़ी के नाका पर की अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही।
ग्वालियर ।। 11.07.2025 ।। – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं शहर की यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध मुहिम जारी है ।
उक्त चेकिंग कार्यवाही के दौरान वाहन क्रमांक MP- ZH – 3244 के आगे गवर्मेंट कॉन्ट्रैक्टर लिखा हुआ था जिसे रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन में एक अवैध हूटर लगा पाया गया जिसे जप्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कार्यवाही कर 3000 रुपए का चालान बनाया गया एवं आगे से अवैध हूटर न लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी ।इसी क्रम में गुड़ा गुड़ी का नाका से धर्मेन्द्र डेयरी तक दुकानदार और हाथ ठेलो वालों के विरुद्ध नगर निगम मदाखलत टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई जिसमें दुकानदारों के द्वारा दुकान सामग्री दुकान के बाहर रोड पर रख कर यातायात को बाधित कर रहे थे उस सामग्री व हाथ ठेले को जप्त कर नगर निगम मदाखलत कार्यालय डीबी सिटी भिजवाया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं अवैध रूप से अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालो के विरुद्ध इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी धनंजय शर्मा , निरी. पूरन शर्मा ,सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल यादव एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव