दमोह कलेक्टर श्री एस कृष्ण चेतन्य के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी शरदचंद निगम के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 11 अगस्त 2021 को आबकारी विभाग दमोह द्वारा वृत *ब* अंतर्गत ग्राम किल्लाई में तालाब किनारे श्मशान घाट के पास तलाशी लेने पर लावारिस रूप से झाडियों में तथा गड्ढों में छुपाकर रखे प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर रखे महुआ लाहन तथा हाथभट्ठी कच्ची शराब बरामदकी गई.
तलाशी में महुआ से बनी हाथ भट्ठी कच्ची शराब 61लीटर महुआ लाहन लगभग 650 किलोग्राम जिसकी कुल कीमत करीब रु.39100/ है जप्त की गई.अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (क)(च)के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।आरोपियो की तलाश की जा रही है. सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया के नेतृत्व में वृत उपनिरीक्षक अनुरोध सेन तथा मधुसूदन दीवान आबकारी आरक्षक जगदम्बा पाण्डे, छोटेलाल चौरसिया, कुलदीप कटारे एवं नगर सैनिक राजू राय उपस्थित रहे.यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी.