ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने लापता हुए व्यक्ति को खोज कर परिजनों से मिलाया
बाह: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीधापुरा निवासी एक व्यक्ति रविवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था परिजनों ने उसे काफी खोजा था न मिलने पर उन्होंने थाना बसई अरेला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा के आदेशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत थानाध्यक्ष बसई अरेला ने उपनिरीक्षक अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर उनके परिवारी जनों को साथ लेकर गुमशुदा को तलाश करने में लगे हुए थे।पुलिस ने लापता हुए व्यक्ति को कस्बा जरार थाना बाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष बसई अरेला शेर सिंह ने बताया कि लापता हुआ युवक चिरंजीव पुत्र राम लक्ष्मण ग्राम बीधापुरा थाना बसई अरेला निवासी 25 वर्षीय है जो कि मंदबुद्धि है और वह न बोल पाता है और न सुन पाता है। रविवार को घर से लापता हो गया था परिजनों द्वारा उसके गुमशुदा होने के बारे में बताया गया था। पुलिस ने ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता हुए मंदबुद्धि युवक को थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार से बुधवार दोपहर सकुशल खोज कर उसके परिजनों को सौंप दिया।वहीं युवक के सकुशल मिल जाने पर उसके परिजनों ने पुलिस के प्रयास की जमकर सराहना की।
अनिल कुमार ब्यूरो चीफ आगरा इंडियन टीवी न्यूज़