पीलीभीत जिला रिपोर्टर अवनीश कुमार इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल
समाजवादी छात्र सभा ने दलित,पिछड़े,अल्पसंख्यक छात्रों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में मजिस्ट्रेट को सौंपा*
पीलीभीत:समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जुलूस की शक्ल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में मजिस्ट्रेट विवेक त्रिवेदी को सौपा इस दौरान ज्ञापन देते जाते समय पुलिस प्रशासन ने रास्ते मे रोककर ज्ञापन नॉ देने जाने की बात कही इस दौरान सछास जिलाध्यक्ष नोमान एव कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर बहसबाजी हुई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ज्ञापन देने जाने दिया फिर आदेश आते ही बनकटी चौकी के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फिर रोक लिया एव चौकी पर लाने के बाद काफी मान मनौव्वल के बाद वही पर मजिस्ट्रेट ने आकर ज्ञापन लिया इस दौरान रोके जाने पर सछास कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए इस दौरान दिए ज्ञापन में कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है वर्तमान परिवेश में आमजन के जीवनयापन अव्यस्थित है ऐसे समय मे सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर छात्रों के अधिकारों पर कुठराघात है वही दूसरी तरफ पिछड़े एव गरीब छात्रों की छत्रवर्त्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई रखना दुर्लभ हो गया है इन्ही सुविधाओं को जारी रखने के लिए समाजवादी छात्र सभा ने मांग की अनयथा उग्र आन्दोलन की बात कही इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी,महासचिव अनिकेत यादव,संजीव शँखधार,इमरान,यूनुस अहमद,शशांक, प्रजापति,हरिओम गंगवार, अभिषेक गंगवार,साकिब रजा,आरिश मलिक,अरशद,दानिश उर्फ ज़ियाउल, फैजान,भुवन अवस्थी,अखिलेश सिंह,अनिरुद्ध,रवि सिंह,हरनाम सिंह,राजेंद्र कश्यप,नीतीश यादव,जाने आलम,अनस,फरमान,अब्दुल मदार अंसारी,त्रिदेव सिंह,जफर अल्वी,अजयपाल यादव,शाबान,असद अली,दंगल सिंह यादव,रितेश यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।