अंधेकत्ल का खुलासा
दिनांक 06.09.2021 को थाना बांदरी अंतर्गत चंद्रापुर-मगरा रोड पर पुलिया के नीचे पाईप मे एक शव म्रतक देवेंद्र पिता सरमन दांगी नि.ग्राम गढोलाजागीर थाना खुरई ग्रामीण का शव मिला था जिस पर सूचनाकर्ता सुखदीन चढार ग्राम कोटवार चंद्रापुर की सूचना पर देहाती मर्ग सदर कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही की गई व म्रतक का पीएम कराया गया बाद थाना पर असल मर्ग क्रमांक 73/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच मे लिया गया दौरान मर्ग जांच घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य,पीएम रिपोर्ट के आधार पर म्रतक देवेंद्र दांगी की मृत्यु गला घोंटने व मारपीट मे आई चोटों से होना पाये जाने से मर्ग जांच उपरांत थाना बांदरी में अज्ञात आरोपियों के विरूध्द अपराध क्रमांक 305/2021 धारा 302,201 ताहि का दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन में,श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर व श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खुरई के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बांदरी के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा प्रकरण अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी के भरसक प्रयाश किये गये जो टीम के द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये जिनके आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि म्रतक देवेंद्र दांगी अंतिम वार 1.रामचरण पिता अनंदी अहिरवार उम्र 25 साल नि.ग्राम गंगौआ हाल जगदीश पुरा थाना खुरई ग्रामीण व 2.वीरेंद्र उफ हल्के भाई पिता ब्रजलाल अहिरवार उम्र 22 साल नि.ग्राम गढोलाजागीर थाना खुरई ग्रामीण के साथ मोटरसाईकिल पर बैठा हुआ देखा गया है जो उक्त दोनो संदेहियों को अभिरक्षा मे लिया जाकर हिकमत अमली से पूंछताछ की गई जिन्होने पूंछताछ के दौरान वताया कि देवेंद्र दांगी से ट्रेक्टर के लेन-देन को लेकर इनका आपस मे विवाद था जो ट्रेक्टर के विवाद पर से दोनो के द्वारा चंद्रापुर-मगरा रोड पर पुलिया पर देवेंद्र दांगी का गमछा से गला घोंटकर व सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर शव को पुलिया के अंदर रख दिया था व शव के उपर पत्थर रख दिये थे। जो आरोपियों 1.रामचरण पिता अनंदी अहिरवार उम्र 25 साल नि.ग्राम गंगौआ हाल जगदीश पुरा थाना खुरई ग्रामीण व 2.वीरेंद्र उफ हल्के भाई पिता ब्रजलाल अहिरवार उम्र 22 साल नि.ग्राम गढोलाजागीर थाना खुरई ग्रामीण के द्वारा घटना कारित करना पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय पेश किया गया है।
