फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार रविवार करीब शाम 7:00 बजे की घटना है पीड़िता अपने घर में शाम के समय नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सुमित नाम का युवक पीड़िता को नहाते समय देख रहा था जब पीड़िता और परिवार के द्वारा उसका विरोध किया गया तभी सुमित और उसके परिवार के अन्य तीन लोगों के द्वारा पीड़िता व उसके परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़िता 9 माह की गर्भवती है इस स्थिति में गर्भवती महिला के साथ की यह घटना में जनहानि की आशंका हो सकती थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों सुमित, पूरनलाल, राममोहन, इन्द्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली