भुवनगिरी (तेलंगाना):
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर तेलंगाना के भुवनगिरी में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसीसी (DCC) अध्यक्ष एवं आलेरु विधायक बीरला इलैया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भुवनगिरी विधायक कुंभम अनिल कुमार रेड्डी विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कुंभम अनिल कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया मतदाताओं के पंजीकरण के लिए नहीं, बल्कि वोटों को हटाने की एक साजिश है।
इस कार्यक्रम में एआईसीसी (AICC) पर्यवेक्षक श्रीराम भूपाल रेड्डी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

