सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जूम बैठक के माध्यम से विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों (AERO) को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट नामों की गहन जांच कर 28 अक्टूबर को अपराह्न तक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों से संबंधित आपत्तियों की गंभीरता से जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिक प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करनी होगी।