स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए द्वितीय व स्नातक तृतीय वर्ष के रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा की सूची जारी
दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय ने आज बुधवार को दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। पहली सूचना स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश से संबंधित है, जबकि दूसरी सूचना स्नातक तृतीय वर्ष के रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा के बारे में है।
महाविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष (बीए/बीएससी) में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्रों के लिए द्वितीय सूची का साक्षात्कार आयोजित किया है। साक्षात्कार 18 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक होगा। छात्र-छात्राएं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं एक सेट छाया प्रति के साथ प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश समिति के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। जिनका रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर नहीं हुआ है, उनका प्रवेश संभव नहीं होगा।इसके अलावा
महाविद्यालय प्रशासन ने स्नातक तृतीय वर्ष 6 सेमेस्टर के समाजशास्त्र विषय के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उनकी रिसर्च प्रोजेक्ट/वाइवा की परीक्षा 21 जुलाई 2025 एवं 22 जुलाई 2025 को महाविद्यालय में संपन्न कराई जाएगी। सभी छात्र-छात्राएं प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर परीक्षा में प्रतिभाग करें। परीक्षा में अनुपस्थित होने पर समस्त जिम्मेदारी छात्र-छात्रा की होगी। सभी छात्र-छात्राओं को रिसर्च प्रोजेक्ट फाइल साथ लाना अनिवार्य है।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने सूची जारी कर दी है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह