दुद्धी सोनभद्र ।बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना बांध में इन दिनों कनहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दोपहर बाद जलस्तर 256.800 मीटर दर्ज की गई ।बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के आठ गेट खोल दिए गए ।बीते एक जुलाई को जलस्तर 254.200 मीटर दर्ज की गई थी।जो बाद में कम होने लगे थे ।सावन माह के प्रारंभ के दौर से ही रुक रुक कर लगातार बरसात हो रही है जिससे जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए कनहर सिंचाई परियोजना के स्पिलवे पर लगे पैरामीटर पर अधिकारियों की नजर टिकी हुई और अभी तक 8 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है । कनहर सिंचाई परियोजना के अवर अभियंता डीके कौशिक ने बताया कि 20 जून को जलस्तर 252.400 मीटर था,उसके बाद 254 मीटर हो गया था जो सायं 4 बजे के बाद जलस्तर में धीरे धीरे कमी देखने को मिल था लेकिन इन दिनों क्षेत्र के अलावा छत्तीसगढ़ और एमपी में लगातार बारिश होने की सूचना मिल रही है जिससे नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता दिख रहा है । छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर 56.800 मीटर दर्ज की गई है।
कनहर सिंचाई परियोजना के अधिकारी जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं और पानी की निकासी के लिए आठ गेट खोल दिए गए हैं। परियोजना के द्वितीय चरण में 260 मीटर पानी का भंडारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।परियोजना डूब क्षेत्र के लोगों को खाली कराया गया है और जो कुछ भी बचे है उन्हें चेतावनी जारी कर दी गई है।साथी ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी के किनारे के क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह