भारी बारिश के कारण सोनभद्र में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल
दुद्धी सोनभद्र। जिले में भारी बारिश और अत्यधिक जल जमाव के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 17 जुलाई 2025 को जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश की सूचना संबंधित अधिकारियों और विभागों को भेज दी है। इसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला विद्यालय निरीक्षक और समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह