112 और वन विभाग की मदद से घायल सारस को मिला नया जीवन, प्रीति बनीं मिसाल
पिपरा काजी, महराजगंज। 16 जुलाई 2025
ग्राम सभा पिपरा काजी की रहने वाली प्रीति की जागरूकता और मानवीय संवेदना ने एक घायल सारस पक्षी की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा काजी और रुदौली के बीच एक सारस घायल अवस्था में पड़ा था। जब प्रीति की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और घायल सारस का रेस्क्यू कर उसे इलाज हेतु अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने प्रीति की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8881010191 पर व्हाट्सएप करें।