अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री विवेक खेड़कर समिति के समन्वयक होंगे
ग्वालियर 16 जुलाई,2025| मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर द्बारा थाटीपुर पुर्नघत्वीकरण मामले में प्रस्तुत की गई याचिका के दौरान पेड़ों के स्थानांतरण हेतु एक समिति का गठन किये जाने का आदेश पारित किया है| इस समिति में जीएमए के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर मनोज पटवर्धन को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है| वहीं इस समिति में अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री विवेक खेड़कर को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है|
ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) द्बारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खण्डपीठ, ग्वालियर द्बारा थाटीपुर पुर्नघनत्वीरकण योजना के संबंध में प्रस्तुत की गई याचिका की सुनवाई करते हुए एक समिति का गठन किया गया है| इस समिति में डॉ. अरविंद शुक्ला, कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर, डॉ. निमिषा जादौन, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, विजय सुंदरम, शासकीय अधिवक्ता, अंकित पांडे, डीएफओ, ग्वालियर मंडल भी सदस्य होंगे|
माननीय उच्च न्यायालय द्बारा गठित यह समिति पेड़ों के स्थानांतरण के संबंध में सटीक स्थिति को समझेगी ताकि भविष्य में अन्य एजेंसियों के लिए भी इसका अनुसरण करना लाभदायक हो सके| समिति इस संबंध में एक अवधारणा नोट प्रस्तुत करेगी ताकि स्थलाकृति/जलवायु/मृदा पैटर्न आदि को देखते हुए, सार्थक चर्चा की जा सके| समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी|
श्री पटवर्धन की नियुक्ति पर GMA के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल खालिद रहमान आशुतोष अग्रवाल श्याम अग्रवाल मोहित वर्मा आदि ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह समिति आशाजनक परिणाम देगी और प्रकृति का संरक्षण कर पर्यावरण को सुधार की दशा में कदम उठाएंगे और हरित क्रांति आएगी
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव