मुकेरियां (इंडियन टीवी न्यूज़ पंजाब प्रिंस ठाकुर ब्यूरो चीफ होशियारपुर)
पंजाब में चल रही नशा विरोधी मुहिम को और तेज करते हुए, मुकेरियां हल्का इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुलतानी और वाइस कोऑर्डिनेटर केवल कृष्ण के नेतृत्व में गाँवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नौजवानों को नशे की दलदल से बाहर निकालना और पंजाब को नशा मुक्त बनाना है।
प्रो. मुलतानी ने मौके पर कहा:
“यदि कोई बच्चा नशे की लत में फंसा है, तो उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजकर उसका भविष्य सुरक्षित किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा उसका पूरा इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।”
इस मौके पर ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए।
प्रो. मुलतानी ने लोगों को पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की भी जानकारी दी, जिसमें विकास योजनाएँ, स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी स्कीमें शामिल हैं।
वाइस कोऑर्डिनेटर केवल कृष्ण ने भी लोगों से अपील की कि वे इस नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा बनें और अपने गाँवों को जागरूक बनाएं।
गांव गाल्हड़ियां, हवेल चांग, मलकोवाल, हाजीपुर ब्लॉक और तलवाड़ा ब्लॉक सतवां रोली कई गांवों का दौरा किया गया।
इस दौरान गांवों की पंचायतों ने एकजुट होकर अभियान का समर्थन किया। पंचायतों ने यह संकल्प लिया कि:
“हम अपने हलके को नशा मुक्त बनाएंगे, और अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता है, तो उसकी ज़मानत गांव की पंचायत या कोई ग्रामीण नहीं कराएगा।”
यह संकल्प सभी गांवों की पंचायतों ने प्रो. जी.एस. मुलतानी जी के नेतृत्व में लिया, और मिलकर नशा विरोधी लड़ाई को और मज़बूत करने का संदेश दिया।