बिहारीगढ़। पिछले 5 दिन पहले सर्पदंश से पीड़ित टांडा मानसिंह निवासी “गुरसिमरन” जिंदगी मौत से जूझ रही थी, हजारों लोग इस बच्ची की जिंदगी के लिए गुरु की अरदास, प्रार्थनाएं और ईश्वर से जींदगी की दुआएं मांग रहे थे। आज बृहस्पतिवार को देहरादून के महंत हॉस्पिटल में डॉक्टर उत्कर्ष शर्मा और राहुल शर्मा के अथक प्रयासों से बच्ची पूरी तरह होश में आ गई। बच्ची के पिता सरदार परवींद्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी गुरसिमरन अब पूरी तरह होश में आ गई तथा वेंटिलेटर से मुक्त कर दिया है। अब सामान्य वार्ड में इलाज चलेगा। बच्ची के परिजन अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों, हजारों लोगों की दुआओं का असर बताते हुए सभी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। वन्य जीव जंतु विशेषज्ञो द्वारा बताया जा रहा है कि जिस प्रजाति के सांप ने इस बच्ची को डंसा था वह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है समय रहते झाड़-फूंक के चक्कर में ना रहकर आधुनिक इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों के संपर्क में रहकर इस बच्ची की जान बची है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़