राज मिश्रा (सिंगरौली)
अथिति शिक्षकों ने समस्याओ को लेकर प्रदेश स्तरीय ज्ञापन सौपा
ई अटेंडेंस हटाने की माग कर रहें शिक्षक संगठन
सिंगरौली । प्रदेश संगठन के आह्वाहन पर अतिथि शिक्षक समन्वय समिति संघ के द्वारा जिले मुख्यालय समेत ब्लाको मे भी ज्ञापन,रैली करके ज्ञापन सौपे जिसमे बैढ़न ब्लाक अध्यक्ष शुर्यकांत शर्मा के नेतृत्व मे और देवसर मे संजय द्विवेदी तथा चितरंगी मे प्रवीण बैस के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया जिसमे प्रमुख रूप से विभाग द्वारा ई अटेंडेंस लगाने के फरमान को जल्द से जल्द हटाया जाये, जल्द से जल्द नियमित किया जाये,12 माह का सेवा काल किया जॉये पूरे ज्ञापन कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव उमा शंकर सिंह बैस, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह,ब्लाक प्रभारी चन्दन सिंह चौहान,बैढ़न ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा,देवसर ब्लाक अध्यक्ष संजय द्विवेदी, जिला संरक्षक लक्षमन सिंह,जीतेन्द्र सिंह चंदेल,चद्रशेखर नाई,दादूलाल सिंह पावले, वरुण द्विवेदी,देवनारायण सिंह,पन्नालाल सिंह, कृष्णकुमार बैस,मनोज सिंह,प्रदीप पाठक,लायक सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता विरोध करते हुए ज्ञापन मे नजर आये।