दुद्धी सोनभद्र। रेणुकूट के कृष्णा मंडी में रहने वाले अजय सिंह (35) पुत्र स्व ज्वाला सिंह का शव मंगलवार की सुबह जंगल में मिला । शव हाईटेक पावर प्लांट रेलवे लाइन क्रॉसिंग साईं मंदिर से लगभग आधा किलोमीटर आगे जंगल में मिला । शव मिलने की जानकारी ड्यूटी जा रहे मजदूरों ने संबंधितों को दी।
मृतक के छोटे भाई गुड्डू खरवार ने बताया कि मृतक बड़ा भाई था और अविवाहित था। उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। लेकिन गुड्डू ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि उनका भाई घर से गमछा लेकर नहीं निकला था और शव के पास से पीले रंग का गमछा पाया गया है। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना व्यक्त की है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह