दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने बृहस्पतिवार को कनहर सिंचाई परियोजना डेम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गेट खोलने से होने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की।
एसडीएम ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे मूसलधार बारिश से कनहर नदी के बढ़ते जलस्तर को करीब से देखा।जिस पर उन्होंने बांध के स्पीलवे पर लगे पैरामीटर पर पैनी नजर रखने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
बुधवार को नदी का जलस्तर 56.800 मीटर दर्ज की गई थी जो आज बृहस्पतिवार को जलस्तर में कमी को देखते हुए बांध के चार गेट को बंद कर दिया गया है और अब बांध के चार गेट खोले गए हैं।
बीते दिन बुधवार को बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम ने आज बृहस्पतिवार को डूब क्षेत्र में पहुंचकर भीसुर और सुंदरी आदि गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें तत्काल ऊंचे स्थान पर चले जाने की अपील की ।उन्होंने कहां की ऊंचे स्थान पर जाने से बाढ़ के स्थिति से बचा जा सकता है ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल्द शासन के निर्देश अनुसार राहत पैकेज दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने बांध के गेट खोलने से पहले बांध के निचले क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को इसकी सूचना पहले देने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।इसके अलावा एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह