सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, कस्बों, स्कूलों/कॉलेजों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, सशक्तिकरण योजनाओं एवं सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया।