जलाभिषेक से पूर्व उचित व्यवस्थाओं का अभाव होने से मन्दिर कमेटी में रोष
जलाभिषेक से पूर्व सभी व्यवस्थाएं होगी पूरी: एसडीएम युवराज सिंह
तल्हेडी बुजुर्ग :श्री सिद्धपीठ नागेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का अभाव होने के कारण मन्दिर कमेटी के सदस्यों में रोष व्याप्त है, देवबंद एसडीएम ने तत्काल सभी उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।
गुरुवार को श्री सिद्धपीठ नागेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष हरिओम त्यागी व शुभम वत्स ने बताया कि आगामी सोमवार को मन्दिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। लेकिन ग्राम प्रधान नीरज सैनी द्वारा अभी तक मन्दिर परिसर में साफ़ सफाई व रास्तों पर लाईटें आदि की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। इसके अलावा जिस जगह मेला लगेगा वहा पर भी साफ सफाई का अभाव है जबकि पूर्व में ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए थी। श्री त्यागी ने कहा कि नागेश्वर महादेव मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। इसलिए सभी उचित व्यवस्थाएं समयनुसार होनी चाहिए थी। देवबंद एसडीएम युवराज सिंह का कहना है कि सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं जल्द ही सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी।उधर नागल खंड विकास अधिकारी का कहना है श्री सिद्ध पीठ नागेश्वर महादेव मंदिर हम सभी की आस्था का केन्द्र है वहां पर उचित व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि समय रहते सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया जाएगा। ग्राम प्रधान नीरज सैनी का कहना है मन्दिर परिसर व मेले की जगह साफ सफाई व उचित लाइटों की व्यवस्था शुक्रवार को सम्पन्न करा दी जाएंगी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़