अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
🔹आज दिनांक 20.08.2026 को पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा बैतूल जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों (SDOP) की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, भौंरा में आयोजित की गई।
🔹 अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूसे, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी, एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह, एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम उपस्थित रहे।
🔹बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा जिले में अपराधों की स्थिति एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया* —
– लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों एवं चालानों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
– जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका सुनिश्चित की जाए।
– सभी थानों की हवालात की नियमित एवं प्रभावी चेकिंग की जाए तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखी जाए।
– साइबर अपराधों से संबंधित पोर्टलों की सतत निगरानी करते हुए प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
– रात्रिगस्त को प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
– हाईवे पर प्रभावी पेट्रोलिंग एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
– अपराधों की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
– लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔹पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग में तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
🔹बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।