नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हज़ारीबाग: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने चोरदहा चेकपोस्ट की ओर जा रहे दो चार पहिया वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त की है। इस कार्रवाई में एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
जब्त किए गए वाहनों में एक Hyundai Creta (JH14E 4545) और एक Tata Punch (JH02BV 1884) शामिल हैं। दोनों वाहनों को अवैध उत्पाद प्रदर्शित (शराब और बीयर) के साथ उत्पाद विभाग लाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निर्भय कुमार सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो इटखोरी थाना क्षेत्र के टोनाटांड का निवासी है और राधे सिंह का पुत्र है। निर्भय कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह इटखोरी के छोटू के संपर्क में आने के बाद और उसके कहने पर ही शराब और बीयर ले जा रहा था।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, हज़ारीबाग के दिशा-निर्देश पर की गई। छापामारी दल में सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान भी शामिल थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है