नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
एक युवक कि इस्थिति गम्भीर इलाज के दौरान हुई मृत्यु।
हजारीबाग/टाटीझरिया: टाटीझरिया थाना क्षेत्र में स्थित DAV सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल के मिनी बस वाहन संख्या JH 05 BF 5255 और दो पहिया वाहन TVS अपाची बाइक संख्या JH 11AA 3220 से खैरा पंचायत अंतर्गत चर्चित बुढ़िया माता मंदिर के समीप शुक्रवार दिनांक 18 जूलाई को दोपहिया वाहन चालक ने स्कूल बस में जोरदार टक्कर मारा जिससे बस अनियंत्रित हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे तीनों युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है एक युवक कि हालत गम्भीर है। घायलों की पहचान खैरा के गौतम कुमार पिता लोकनाथ रविदास,अक्षय कुमार पिता बसंत रविदास, महेश रविदास पिता भीखन रविदास है। तिनों युवक का उम्र 22 से 27 वर्ष बताया गया। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल की गाड़ी छात्र छात्राओं को विद्यालय से गांव छोड़ने के लिए जा रही थी। जिसमें बसरिया, लुंदरू, खैरा, करमा के 25 से 30 बच्चे सवार थे। पुलिया संकीर्ण होने के कारण ही बाइक सहित बाइक में सवार तीनों युवकों को गंम्भीर दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। जिसमें बताया जाता है कि गौतम कुमार का हालात काफी नाजुक है। राहगीरों एवं समाज सेवीयों की पहल पर घायल युवकों के परिजनों को जानकारी दिया गया । खबर पाते ही परिजनों ने आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और देखते ही लोगों में आक्रोश हो गये। एवं तीनों युवकों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान गौतम कुमार कि मृत्यु हो गई।