पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जनपद जालौन के आटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए। जिनके पास से 17 मोबाइल, जेवरात, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। आटा थाना पुलिस को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंज़ाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की और आटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से शनि कंजड़ व राजा कंजड़ निवासी- संदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 17 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक, सोने-चांदी के जेवरात व बर्तन, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने उरई कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ आटा और उरई कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए ₹10 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश