बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम
चीरा पाटला मैं बिजली विभाग द्वारा आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर पांच-पांच घंटे बिजली काट दी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही 14 तारीख को 5 घंटे के लिए बिजली मेंटेनेंस के नाम से बंद कर दी थी। आज फिर सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक के लिए बिजली बंद रहेगी का मैसेज डाल दिया गया और सुबह से बिजली बंद कर दी गई। जिसको लेकर जनता चीरा पाटला पावर स्टेशन पहुंच कर नारे लगाने लगे कुछ युवकों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूछा आप जो मेंटेनेंस या रखरखाव के नाम से बिजली काट रहे हैं हमें बताएं आप कहां पर या कौन सी साइट पर आपका काम चल रहा है आप क्या मेंटेनेंस कर रहे हैं हम सभी लोग आपका सहयोग करेंगे और जो भी काम आप बताएंगे हम काम मिलकर करेंगे परंतु आप जनता को घूम रहा ना करिए रखरखाव के नाम पर बेवजह है बिजली ना काटे यहां सवाल जनता द्वारा जिले कर्मचारियों से पूछा गया परंतु उनके पास कोई जवाब नहीं था तत्पश्चात बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के आने के बाद मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात करके गांव की समस्या बताई अधिकारियों ने 1 घंटे बाद बिजली चली करने का आश्वासन दिया उसके बाद मंडल अध्यक्ष की समझाइए इस पर सभी लोग वापस हुए।