छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आज डिवाइन मर्सी स्कूल, मवई रोड, उरई में सड़क सुरक्षा के तहत नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं डिवाइन मर्सी स्कूल के सहयोग से डिवाइन मर्सी स्कूल मवई रोड, उरई में चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह (शुगर) परीक्षण की जाँच हेतु शिविर लगाया गया,जिसमें डिवाइन मर्सी सहित आस-पास के अन्य विद्यालयों के 31 चालकों/परिचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित समस्त चालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह (सुगर) की जाँच डा० अखिलेश कुमार चिकित्साधिकारी (अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी), रोहित सोनी-ऑप्टोमेट्रिस्ट, कृष्ण कन्हैया-लैब टैक्नीशियन, श्वेता सिंह-स्टाफ नर्स, जितेन्द्र सिंह-एम्बुलेंस चालक द्वारा की गयी, जिसमें 01 चालक की शुगर बढ़ी हुई पायी गयी व 05 चालकों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया जिनको चिकित्सीय परामर्श दिया गया। उक्त कार्यक्रम में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल,जनपद-जालौन, बीर बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी, अब्दुल अलीम खान-गुड सेमेरिटन से सम्मानित समाज सेवी, आला रमेश प्रधानाचार्य डिवाइन मर्सी स्कूल, उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता, शिक्षकगण सिस्टर-स्टेला, आमाला, गरिमा, पवित्री, क्रिस्टिीना, रुमान, प्रीति, निनदा, अमरीन, दीप्ति, अनामिका, प्रीति, पूजा, प्राची, जसिन्ता, सरिता, रामू, सौरभ, सुमित, विशाल, आनन्द, केविन, विपुल, दिली, राहुल व बोहदपुरा नर्सरी इंचार्ज इस्माइल खान व उनके सहयोगी आदि उपस्थित रहे। बीर बहादुर यातायात प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी व उनको जागरुक किया गया। उपस्थित सभी जनों को राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, जनपद-जालौन द्वारा सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वह समस्त वैध प्रपत्रों के साथ वाहन का संचालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटेबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, गलत दिशा में वाहन न चलायें, बिना नम्बर प्लेट के वाहन का संचालन न करें, दुघर्टना में घायलों की सहायता करें, क्षमता से अधिक माल व सवारियाँ न ढ़ोयें। साथ ही छात्र-छात्राओं को भी सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी मुहैया करायी गयी। साथ ही वाहन चालकों को वाहनों को अपनी लाइन पर संचालित करने तथा वाहन को रोकते समय साइड इण्डीकेटर का प्रयोग कर सुरक्षित स्थान पर यात्रियों को उतारने, अनाधिकृत तरीके से वाहन को खड़ा न करने एवं यात्रियों को असुविधा न हो ध्यान में रखकर यात्रा कराये जाने की जानकारी देते हुए अपील की गयी व उपस्थित सभी जनों को धन्यवाद देते हुये सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई।अन्त में शासन की मंशानुरुप ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत डिवाइन मर्सी स्कूल, उरई के प्रांगण में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-।), बीर बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी, अब्दुल अलीम खान-गुड सेमेरिटन से सम्मानित समाज सेवी, आला रमेश प्रधानाचार्य डिवाइन मर्सी स्कूल, उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता, बोहदपुरा नर्सरी प्रभारी आदि द्वारा 50 पौधे लगाये गये तथा सभी को पर्यावरण के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश