जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द्र साहू
दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना के पास एक पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेडटी 0183 ने मंगलवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. जिससे बांदकपुर से लौट रहे ऑटो रिक्शा में चालक सहित 10 लोग सवार थे,जिसमें नौ घायलों को तत्काल हंड्रेड डायल और दमोह आ रहे अमित दुबे के माध्यम से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जिनका उपचार सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. दिव्यांशु अवस्थी, डॉ. चक्रेश चौधरी, डॉ हेमराज, डॉ यशपाल और टीम के द्वारा तत्परता से इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा में सवार सिमरी राजाराम निवासी घायलों का उपचार किया गया. जिनमें मासूम कायरब पिता पवन ठाकुर पांच माह को सीने में अधिक चोट आने पर बेहतर रूप से इलाज किया गया. साथ ही रामबाई पति सुरेश लोधी 30 वर्ष, साक्षी पिता सुरेश 11 वर्ष, रूपाली पिता बबलू 17 वर्ष, अजी पिता पवन 25 वर्ष, राजकुमारी पति दिनेश 28 वर्ष, दिनेश 25 वर्ष और हेमवती लोधी 14 वर्ष सभी निवास सिमरी राजाराम का इलाज सभी डॉक्टर टीम द्वारा किया गया.वहीं घटनास्थल पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, होमगार्ड एसडीईआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे और कृष्णा पटेल ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.यहां घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार और देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, आरक्षक डेलन, जालम सिंह,शुभम और भी पुलिस ने पहुंच कर घायलों से जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल दमोह में जारी है. बता दे की लगातार यातायात और जिला परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और ऑटो रिक्शा चालक नहीं मानते हैं और अधिक सवारी भरकर परिवहन करते हैं.