*चैलेंज खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*
उमरिया – खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 700 बच्चों के पंसदीदा खेल के लिए चैलेंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही है। जिसमें 100, 200, 400 मीटर की दौड़, भाला फेंक, कबड्डी, खोखो आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में करकेली, मानपुर, चंदिया के 700 स्कूली छात्र छात्राएं अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता से जो अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगा , उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जएगा एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
नवीन कुमार भट्ट
जिला ब्यूरो चीफ
इंडियन टीव्ही न्यूज
जिला उमरिया मध्यप्रदेश