*ग्राम पंचायत पठारी एवं करकेली मे विधायक ने प्रारंभ कराया कोरोना टीकाकरण अभियान*
- उमरिया – टीकाकरण महा अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर में निर्धारित केन्द्रों में 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महा अभियान संचालित किया गया। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने ग्राम पंचायत पठारी एवं करकेली में टीकाकरण केन्द्रों में लोगों को टीकाकरण करानें हेतु प्रेरित कर अभियान का शुभारंभ किया। टीकाकरण करानें वाले लोगों का तिलक लगाकर विधायक ने अभिवादन किया, और कहा कि सभी लोगो को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए , तथा अपने आस पास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए । कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही कारगर उपाय है। इस अवसर पर योगेश द्विवेदी , इन्द्रपाल सिंह, संग्राम सिंह, विनोद सिंह ,शुभम मिश्रा ,,पवन यादव,राम नरेश महोबिया , माधव गौतम,अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
नवीन कुमार भट्ट
जिला ब्यूरो चीफ
जिला उमरिया मध्यप्रदेश