कुमेढा गांव में खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के कुमेढा गांव का है। जहां के रहने वाले वृद्ध किसान भुलुवा पुत्र रजुवा उम्र करीब 62 वर्ष यह आज रविवार की सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। तभी खेतों में काम करते समय करीब 1 बजे हल्की बारिश हुई फिर, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट पर आने से भुलुवा झुलस गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मरका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। उधर घटना को देखते हुए पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट