शिक्षा बचाओ – भविष्य बचाओ अभियान के तहत 28 जुलाई को होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन।
डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन (DASU) के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ सौंपा जाएगा ज्ञापन
सहारनपुर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 से अधिक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के मरजीकरण (मर्जर) के निर्णय के खिलाफ अब विरोध की आवाज़ तेज़ होने लगी है। इसी क्रम में डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन (DASU) के नेतृत्व में आगामी 28 जुलाई, दिन सोमवार को दोपहर 11 बजे एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रदर्शन सहारनपुर के हकीकत नगर चौराहा, रामलीला मैदान (निकट जिलाधिकारी कार्यालय) पर होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, युवा, सामाजिक संगठन व जागरूक नागरिक भाग लेंगे। DASU के जिला प्रभारी प्रणव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को एकीकृत करने की योजना न केवल शिक्षा के अधिकार के खिलाफ है, बल्कि इससे गरीब और ग्रामीण बच्चों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।प्रणव कुमार ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर शिक्षा के अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती दें। आपकी भागीदारी ही बदलाव की शुरुआत है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़