हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक सरदार छड़ी और नेज़ा गणपत सराय नीमतला आश्रय स्थल से हुआ रवाना,पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और उनकी टीम ने किया स्वागत,छड़ी मार्ग पर पार्षद मंसूर बदर ने विशेष सफाई,सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट का करवाया इंतजाम,बोले मंसूर ये हमारी सांस्कृतिक विरासत है!
मेला गुघाल की सरदार छड़ी और नेज़ा आज गणपत सराय नीमतला आश्रय स्थल से रवाना हो गया पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया पार्षद मंसूर बदर कई दिनों से सरदार छड़ी मार्ग को दुरुस्त करवाने उसकी साफ सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए लगे थे आज इतवार छुट्टी के दिन भी पूरा मार्ग सफाई चूना से जगमगा रहा था पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि पुरानी मंडी पुल कंबोह पुल बंजारों को होकर अनाज मंडी से दर्पण तिराहे होकर भैरव मंदिर होकर महाड़ी तक सरदार छड़ी और नेज़ा जाएगा श्रद्धालु नंगे पांव ही छड़ी लेकर जाते है इसके लिए सड़क मरम्मत और विशेष सफाई करवाई गई है जिसके लिए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरी और चीफ निर्माण बी के सिंह और हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर परवीन शाह बधाई के पात्र है भक्त त्रिशला देवी और विनोद प्रकाश ने बताया कि ये नेजा और छड़ी सदियों से निकल रही है और ये बागड़ राजस्थान होते हुए रक्षा बंधन से अगले दिन वापस आएगी पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि ये हमारी सांस्कृतिक विरासत है धरोहर है बदर ने बताया कि सरदार छड़ी के आश्रय स्थल पर विनोद प्रकाश त्रिशला देवी का एक हीं परिवार है चारों और मुस्लिम बस्ती है लेकिन सभी मुस्लिम सरदार छड़ी और नेज़ा की देखभाल करते है आज की शोभा यात्रा बैंड बाजों से निकाली गई इस मौके पर गौरव प्रकाश,विशाल बग्वाल, पारस,अनिल प्रकाश,भूपसिंह सैनी,ब्रजपाल,रूपचंद,शाह हारून जुबैरी, नय्यर जुबैरी,सोनू जैदी यंग तिरंगा क्लब के अध्यक्ष उस्मान मलिक,अविनाश शर्मा,जावेद मलिक,पवन शर्मा,इमरान मंत्री,बिलाल अंसारी,सुहेल,तंजीम बक्शी,फरीद अब्बास,आदि मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़