संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़
तिगाँवा (जिला खैरथल तिजारा)
ग्राम पंचायत तिगांवा में रविवार को प्रजापति समाज द्वारा श्री महाराज दक्ष प्रजापति जी का जन्मोत्सव मनाया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोटकासिम हरसोली तहसील के समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से श्री यादें माता और श्री दक्ष प्रजापति महाराज की पूजन-अर्चना कर अतिथियों का माला और साफे से आदर सत्कार किया मंच संचलन उप सरपंच विनोद कुमार शास्त्री ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने श्री महाराज दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। राजाराम सरपंच ने कहा इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।मंच पर श्री यादे माँ एवं श्री महाराज दक्ष प्रजापति जी की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष बालकिशन पहलवान,प्रगतिशील प्रजापति कोटकासिम अध्यक्ष राजाराम सरपंच, उपाध्यक्ष जगमाल सिंह पत्रकार, दिनेश कुमार कोषाध्यक्ष, रामनिवास सलाकार, रामुतार,ओम प्रकाश भीमसिंह डॉक्टर रामसिंह, तेजभान, श्यामलाल, रोशन लाल, मोती लाल, अशोक कुमार, मोनी कुमार, बनवारी लाल, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, गबरू राम, पप्पू राम, मनोज कुमार, धर्मपाल आदि गणमान्य लोग व नवयुवक उपस्थित रहे। एवं मात्र शक्ति में माता, बहन व,बच्चियों ने भी भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में सहयोग किया भामाशाह अशोक कुमार और मोती लाल ने समाज के लिए खाने की व्यस्था की
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़