सहारनपुर जिले में अफवाह का बाजार गर्म है ग्रामीण क्षेत्र में रात को पहरा दे रहे हैं लोग
यूपी में ड्रोन वाले चोरों को लेकर फेल रही सनसनी पर प्रदेश सरकार की नजर, अफवाह फैलाने वाले जायेंगे जेल।
सहारनपुर, बीते कुछ साल पहले चोटी कटने को लेकर फैली झूठी बिल्ली की अफवाह पहली थीअफवाह के बाद इन दिनों ग्रामीण अंचल में ड्रोन वाले चोरों की अफवाह आम हो रही है यानी बढ़ती डिजिटल टेक्नोलोजी के साथ अफवाह भी अब डिजिटल हो गई है। इस झूठी अफवाहों से ड्रोन उड़ने की दहशत से लोग सो नहीं पा रहे हैं। बच्चे और महिलाएं रात को बाहर निकलने की बजाए घरों में कैद होने को मजबूर हैं जिसके पीछे एक अफवाह और छुटपर चोरों और शरारती तत्वों की चाल है। कुछ गैर जनपदों में रंजिशन कुछ परिवारों पर हमले हुए है जिसको इस अफवाहों से जोड़ा गया है। जिसपर यूपी पुलिस ने नब्ज़ को टटोल लिया है और अब एक्सन करने के मूड में नजर आ रही है। मिली जानकारीनुसार यूपी पुलिस ने पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया है कि अफवाह की आड़ में लाभ उठाने वाले शरारती तत्वों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। यूपी पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी सूरत में प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगड़ने नही दिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस ने लोकल स्तर पर बीट बनाकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। और चौकी , हलका स्तर पर गांव गांव जाकर इसके संबंध में जानकारी देनी शुरू कर दी है।
पुलिस ने रात्रि गश्त , खुफिया तंत्र और मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से पहले ही निपटा जा सके। जबकि अफ़वाह फैलाने वालें को कानून का दुश्मन मानकर कारवाही की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़